Covid-19 Corona virus की सम्पूर्ण जानकारी
Covid-19
Hello साथियों मैं वैभव आपका अपने ब्लॉग पर स्वागत करता हूँ.
आज हम एक गंभीर टॉपिक Corona virus पर विचार करने वाले हैं और इस वायरस की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे.
Corona virus चीन के वुहान नामक शहर से शुरू हुआ जो आज पूरे विश्व की गंभीर समस्या बना हुआ है इस पर हमे अपने किसी भी कदम को फूंक फूंक के बढ़ाना चाहिए सरकार सुरक्षा के लिए Lockdown जैसी मुहिम चला रही है जो कि अभी एकमात्र रास्ता है क्योंकि Corona virus की vaccine अभी उपलब्ध नहीं है और न ही कोई दवा जो इससे सम्पूर्ण रूप से निजात दिला सके.
यदि आप बाजार जा रहे हो
- हाँ तो प्रिय मित्र अगर आप बाजार जा रहे है तो जरूरी है कि मास्क का प्रयोग करें कोई भी मास्क हो चलेगा वैसे मास्क को बाजार से खरीदने के बजाय घर पर खुद बनाये.
- अगर सम्भव हो तो अपने हाथो को प्लास्टिक के दास्तानों से ढक कर जाये.
- अपने का जो भी समान लेना है उसकी लिस्ट बनाकर ले जाए और दुकानदार को दे दें और दूर हट जाये समान पैक हो जाने पर लेकर बिना किसी से मिले घर चले जाएँ।
अब बाजार से आने के बाद क्या करें
- पहली बात आप घर के दरवाजे पर आकर किसी अन्य से दरवाजा खुलवाने का आग्रह करें।
- अपने हाथो को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
- फिर अपने कपड़ों को निकालकर डिटर्जेंट पाउडर और पानी मे भिगोकर धोएं और अच्छी धूप मे सुखाएं।
- अच्छे से स्नान करें।
बातें जिसका आपको सख्ती से पालन करना चाहिए
सामाजिक दूरी बनाए रखें Social distancing
किसी भी व्यक्ति कोई भी हो हाथ मत मिलाएँ नमस्ते कहें। सामाजिक समारोहों जैसे जन्मदिन आदि समारोह से बचें। लोगों से 6 फीट की दूरी बनाए रखें।
Lockdown का पालन करते हुए कहीं घूमने ना जाएँ।
अतिआवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलें।
कुछ समान्य जानकारी Some information about COVID19
- समय समय पर अपने हाथो को किसी भी साबुन से धोते रहें यह अतिआवश्यक है।
- छींकते समय टिशू या रुमाल से अपने मुँह को ढंके।
- टिशू, बेकार मास्क, दास्तानों को बंद डिब्बे मे फेंके या जला दें।
- अगर आपके स्वास्थ्य मे कोई परेशानी जैसे बुखार, खासी, साँस लेने मे दिक्कत होने पर तुरन्त चिकित्सक से मिलें।
- भीड़ भाड़ में एकदम जाने से बचें।
- अपने नाक, कान और मुँह को छूने से बचें।
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें।
- अपना भी ध्यान रखे और अपने परिवार का भी ध्यान रखें।
- अपने बच्चो को कुछ नया सिखाये।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक App को install करने का आग्रह किया था उसे जरूर डाउनलोड करे
अपडेट के लिए नियमित रूप से एप को देखें
हमें इस मुश्किल घड़ी मे एक अच्छा नागरिक होने के कारण आस पड़ोस मे गरीब परिवारो की मदत करें।
किसी को अपने घर न आने दें और ना ही किसी के घर अनावश्यक ना ही जाएँ।
Corona virus एक जंग है एक लड़ाई है एक युद्ध है इसे हमें हरना नहीं है थकना नहीं है।
हमें हार नहीं माननी है हम इस वायरस से धैर्यपूर्वक जीतेंगे।
Comments
Post a Comment